प्राइमरी स्कूल का अध्यापक पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार

अर्की के  एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापक पोस्को एक्ट के तहत  गिरफ्तार।

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो (16 जून) अर्की उप मंडल के तहत एक प्राइमरी स्कूल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार शिक्षक छोटी छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करता था। जिसे सोमवार को पोस्को एक्ट के तहत  स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार इकबाल भाटिया नामक यह अध्यापक पहले भी कई विवादों में रहा है। आज स्कूल में 5 बच्चियों व अभिभावकों सहित पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना कुनिहार को मामले से अवगत करवाया जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस कलयुगी अध्यापक को स्कूल से गिरफ्तार किया तथा नन्ही नन्ही बच्चियों का मैडिकल करवाया गया।  

जानकारी अनुसार कुछ दिनों से बच्चियां स्कूल जाने से कतरा रही थी । अभिभावकों ने जब इनसे कारण पूछा तो बच्चियों ने इसकी हरकतों के बारे में बताया । 

उधरपंचायत प्रधान ने बताया कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। ऐसे व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी अशोक चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!