मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के राज्य सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का कुल योगदान 13.62 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 88 प्रतिशत लघु एवं सीमान्त किसान हैं। प्रदेश में 31 दिसम्बर, 2021 तक इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 9.68 लाख पात्र किसानों को 1537 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 107 किसान उत्पादक संगठन हैं, जिनके 15 हजार सदस्य हैं। यह किसान उत्पादक संगठन राज्य में विभिन्न कृषि एवं सहायक गतिविधियों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज प्रदेश के सात किसान उत्पादक संगठनों को 16.72 लाख रुपये की इक्विटी ग्रांट जारी की है।