प्रदेश में सस्ती नहीं हुई फिलहाल शराब

image

 

 

 

 

 

बाघल टाइम्स

नेटवर्क

 

29 मई : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कुछ समाचार पत्रों में प्रदेश में शराब सस्ती करने और पेट्रोल पंपों में शराब की बिक्री की अनुमति देने से संबंधित प्रकाशित समाचार तथ्यों पर आधारित नहीं हंै।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ भारत में निर्मित विदेशी शराब के सबसे सस्ते ब्रांड की दरें कम की गई हैं, इससे अवैध शराब के सेवन को रोकने और अन्तरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में शराब की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी के अलावा, शराब की 3-4 उच्च श्रेणियांे के साथ देशी शराब की कीमतों में वृद्धि हुई है, इसलिए उक्त तथ्यों के दृष्टिगत यह कहना सही नहीं है कि प्रदेश में शराब को सस्ता कर दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि पेट्रोल पंपों पर शराब बेचने की खबर आधारहीन और तथ्यों से परे है। जिन डिपार्टमेंटल स्टोर का वार्षिक कारोबार 2 करोड़ रुपये से अधिक है, केवल उन्हें ही कुछ शर्तों के साथ बीयर और बीआईओ ब्रांड यानी आयातित विदेशी शराब बेचने की अनुमति दी गई है। उन्हें बीआईओ के अलावा देशी शराब और आईएमएफएल ब्रांड बेचने की अनुमति नहीं है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!