प्रदेश भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष ,चर्चा में इन नेताओं के नाम शामिल! पड़े पूरी खबर
बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो(28 जून)हिमाचल प्रदेश में जल्द ही भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो जाएगा।वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। डॉ.राजीव बिंदल के साथ-साथ सांसद राजीव भारद्वाज, सिकंदर कुमार, विधायक त्रिलोक जमवाल और राकेश जमवाल तथा महिला नेत्री राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के नाम शीर्ष चर्चा में हैं

उधर सूत्रों की माने तो डॉ. बिदंल को दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी संभावना है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं राज्य अध्यक्षों की नियुक्तियों से संबंधित पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली में ही रुकने को कहा गया है।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह के भीतर भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। ऐसे में संभावित है कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।