पटवारी को 6,000 रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया  गिरफ्तार 

पटवारी को 6,000 रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया  गिरफ्तार 

           बाघल टाइम्स नेटवर्क 

विजिलेंस टीम ने  सोलन जिले के बद्दी में किरपालपुर पंचायत में पटवारी को इंतकाल करने के बदले 6,000 रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में  ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बद्दी के विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि किरपालपुर पंचायत के पटवारी चमन ने इंतकाल करने के नाम पर पैसों की मांग की।  इसके पश्चात विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  

 

 उधर विजिलेंस पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि किरपालपुर पटवार सर्किल का पटवारी चमन लाल इंतकाल करने के नाम पर 6,000 रुपये मांग रहा था। बद्दी कार्यालय के डीएसपी योगेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!