धुंदन विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर हुआ  विशेष कार्यक्रम का आयोजन

धुंदन विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर हुआ  विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (21 जून)राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर  ने की ।

 

विद्यालय के शारीरिक प्रवक्ता धर्म दत्त  ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 21 जून पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस दिन को मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी। योग दिवस लोगों को इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में अपने जीवन में प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है ।यह दिन भारतीय ज्ञान परंपरा की विश्व स्वीकृति का प्रतीक बन गया है।

 

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलन और शांति देने की एक कला है । धर्म दत्त  ने सभी अध्यापकों और सभी विद्यार्थियों को प्राणायाम ,सूर्य नमस्कार , आसन व कई योग क्रियाएं भी करवाई व उनसे हमें क्या क्या फायदें होतें है विस्तार से जानकारी दी ।

 

कलाम सदन की एन एस एस स्वयंसेवी लशिका भारद्वाज ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विस्तार से जानकारी प्रदान की ।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर  ने अपने संबोधन में कहा कि योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है।जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ है । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!