दाड़लाघाट महाविद्यालय के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मिलकर मनाया योग दिवस

दाड़लाघाट महाविद्यालय के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मिलकर मनाया योग दिवस

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (21 जून) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मिलकर योग किया।  कार्यवाहक प्राचार्य सह आचार्य मार्गरेट सेबेस्टियन  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व की जानकारी दी। इसी के साथ जीवन में योग के आध्यात्मिक पक्ष पर भी विचार प्रस्तुत किए। 
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ  वन हेल्थ है।  विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं की।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!