दाड़लाघाट – पिपलूघाट मार्ग 18 दिसम्बर तक रहेगा बन्द

दाड़लाघाट – पिपलूघाट मार्ग 18 दिसम्बर तक रहेगा बन्द

बाघल टाइम्स 

अर्की ब्यूरो (09 दिसम्बर)  लोकनिर्माण  विभाग के अंतर्गत   दाड़लाघाट – पिपलूघाट   सड़क मार्ग अगले 9 दिनों  के लिए बन्द रहेगा। जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बलिराम कश्यप ने बताया कि  उक्त  मार्ग में  टारिंग  (तारकोल  बिछाने का कार्य)  के चलते सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यह सड़क मार्ग बंद रहेगा । 
उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही   की अपील की है । हालांकि आपातकाल सेवाएं जारी रहेगी। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!