दाड़लाघाट कॉलेज में इकोहॉलिक्स सोसायटी की उपाध्यक्ष बनी अंकिता, आंचल सचिव नियुक्त

दाड़लाघाट कॉलेज में इकोहॉलिक्स सोसायटी की उपाध्यक्ष बनी अंकिता, आंचल सचिव नियुक्त।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : (22 जुलाई ) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025-26 के लिए इकोनॉमिक्स विषय में इकोहॉलिक्स सोसायटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र विभाग की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत करवाया।
अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए अंकिता, सचिव आंचल, सह सचिव इशिता, मीडिया प्रभारी निशांत राज को मनोनीत किया गया।

गौरतलब है कि महाविद्यालय में इकोनॉमिक्स सोसायटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाती रही है।
इस अवसर पर इकोनॉमिक्स सोसायटी के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!