डॉ. सिकंदर कुमार होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार

        बाघल टाइम्स नेटवर्क

19 मार्च/  डॉ. सिकंदर कुमार भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल आगामी दो अप्रैल को पूरा हो रहा है।

हिमाचल की राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 21 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 24 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 31 मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। विज्ञापन इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव नतीजे जारी होंगे। दो अप्रैल तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव के लिए मतदान हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के डॉ. वाईएस परमार विस पुस्तकालय में होगा।

 

प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए तीन सीटें तय हैं। इनमें से एक सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और एक अन्य पर इंदु गोस्वामी हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!