डॉ मस्त राम शर्मा राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त


image

बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट ब्यूरो (27 जुलाई ) संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्त राम शर्मा को राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व चीफ पैट्रन सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस राहुल गांधी, राजीव गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम फूलबारी, महासचिव सुरेश अलोरिया, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,राष्ट्रीय महासचिव सुरेश कुमार अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।
डॉ मस्त राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विकास व गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए जनहित की समस्याओं के लिए कांग्रेस पार्टी का पूर्ण सहयोग करूँगा तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और कड़ी मेहनत करके कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अचानक स्वर्गवास होने के कारण अर्की विधान सभा क्षेत्र के लोग अत्यंत दुखी है ,उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अर्की में उपचुनाव कराए जाने हैं जिसमें अर्की की जनता फिर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को ही विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी।
वंही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है की डॉ मस्त राम शर्मा के नेतृत्व में संगठन मजबूती से काम करेगा

 

इस अवसर पर लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, राजेश गुप्ता, प्रेम केशव, कंवर कृष्ण, प्यारे लाल शर्मा ,हरिराम कौंडल, रामस्वरूप शास्त्री, संजय ठाकुर, दीपक गजपति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!