
बाघल टाइम्स
अर्की (1 जुलाई ) भाजपा सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी किसानों व बागवानो की प्रति दमनकारी नीतियों के विरोध में जन आक्रोश रैली सोलन में आयोजित की जा रही है जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शिरकत करेंगे।

जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि 3 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी सोलन द्वारा द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पंचायत समिति पदाधिकारी ,पंचायत प्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित विभाग सहित करीब दो सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
ठाकुर ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक भी प्रस्तावित रैली की वजह से स्थगित कर दी गयी है तथा आगामी बैठक की सूचना दे दी जाएगी।
