चंबा में सवारियों से भरी निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्‍त, सड़क किनारे बने पैरापिट से टला बड़ा हादसा


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

(03 जुलाई) जिला चम्बा के अंतर्गत तीसा उपमंडल के तहत टिकरीगढ़ में शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार निजी बस चरडा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी। जैसे ही मझोगा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि यात्रियों को मामूली चोटें ही आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस का मेन पट्टा टूटने से हादसा हुआ है। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
उधर पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!