घड़याच स्कूल में चुनाव पाठशाला का आयोजन।

घड़याच स्कूल में चुनाव पाठशाला का आयोजन



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 17 फरवरी )  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता कांशी राम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार चुनावी पाठशाला के तहत विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

 

उन्होनें नये मतदाता को पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म नं0 6, मतदाता सूचियों से नाम हटाने के लिए फॉर्म नं0 7 तथा पहचान पत्र में शुद्धिकरण के लिए फॉर्म नं0 8 के प्रयोग करने की जानकारी प्रदान की। उन्होनें कहा कि चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होनें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर प्रवक्ता शीला देवी, सुनीता, संजय रघुवंशी, राजो देवी, कमल सिंह चौहान, चमन लाल पाठक, चंद्रमणि, ललित कुमार, चमन लाल, राजेश कुमार, बली राम तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!