घड़याच स्कूल में आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन

घड़याच स्कूल में आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन । 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 28 जून ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान अग्निशमन विभाग व गृह रक्षा विभाग अर्की के सौजन्य से एक मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।

जिसमें अग्निशमन विभाग से अशोक कुमार एलएफएम, प्लाटून कमांडर यशपाल, एसएल देवी चंद, ललित कुमार तथा चालक हरिश्चंद्र ने भाग लिया। इस टीम ने आग से होने वाले नुकसान तथा उस पर काबू पाने के उपाय विस्तार से बच्चों तथा स्टाफ को समझाएं। आपदाएं कितनी प्रकार की होती है तथा उनसे कैसे बचा जा सकता है या उनका न्यूनीकरण कैसे किया जा सकता है इस पर विस्तार से अपना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य अमरदेव शर्मा, केंद्र अध्यक्ष मोहन लाल, राजेश कुमार तथा स्टाफ के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!