गुरु तेगबहादुर सिंह ने अपना पूरा परिवार मानवता की रक्षा के लिए किया कुर्बान: पी सी बट्टू

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (24 नवम्बर) वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में गुरु तेगबहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिख परंपरा के गुरु तेगबहादुर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई l मुख्याध्यापक पी सी बट्टू ने अपने संबोधन में कहा कि देश में अपनी धार्मिक परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए जितना बलिदान सिख गुरुओं ने दिया है एसा कोई अन्य उदाहरण इतिहास में नहीं मिलता है l 

उन्होंने गुरु तेगबहादुर व गुरु गोविंद सिंह के बलिदान की गाथा सुनाकर सभी को भावुक कर दिया, जिन्होंने अपना पूरा परिवार मानवता की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया l उन्हीं की याद में हम शहीदी दिवस मनाते हैं जिनकी वीर गाथा की याद में दिल्ली में शीश गंज गुरुद्वारा बना है lइस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!