खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

            बाघल टाइम्स नेटवर्क

28 मार्च/  चंबा जिले में  एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, चंबा-जोत मार्ग पर सोमवार सुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। 

 

बताया जा रहा है कि टांडा से लौटते हुए भटालवा के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार हुए लोग पल्यूर के बताए जा रहे हैं।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई  थी और  हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!