कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील भवन

कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील भवन का भूमि पूजन किया सम्पन्न


बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (02 मई) विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों के जीवन को सरल बनाने और उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपये से निर्मित उप तहसील भवन का भूमि पूजन भी सम्पन्न किया।

 

संजय अवस्थी ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार व व्यक्ति को मिलता चाहिए ताकि उनका जीवन सरल बन सके। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की इसकी जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मौखिक स्वीकृति दे दी गई है। इससे जहां क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी वहीं युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा।

विधायक ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत 04 परिवारों को इंडक्शन चुल्हे वितरित किए गए।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत 52 श्रमिकों के लिए 12.15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान बलविंदर कौर, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान योगराज चौहान, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शंकुतला शर्मा, ग्राम पंचायत मान के प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत चम्यावल की प्रधान उर्मिला ठाकुर, ग्राम पंचायत रोहांज जलाना की प्रधान सुनीता गर्ग, ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम, ग्राम पंचायत बलेरा के उप प्रधान लेख राज, पूर्व प्रधान अनिल तनवर, राजेश शांडिल, रतन लाल शर्मा, बाबू राम शर्मा, रोशन बसंल, विनोश वैश, विनोद शर्मा, सूर्यकांत जोशी, राजेन्द्र शर्मा,

 

ए.आई.टी.यू.सी. यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद भारद्वाज, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, सूर्यकांत जोशी, राजेन्द्र, जगदीश, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य अधिकारी गणमान्य व्यक्ति, श्रमिक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!