कांग्रेस सेवादल में आर एस ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस सेवादल में आर एस ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 22 अक्तुबर ) अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबध रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता आर. एस. ठाकुर को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रत्नसिंह ठाकुर अर्की विधानसभा क्षेत्र में जुडी़ नालागढ़ उपमंडल की लग पंचायत के सल्याच गांव से संबंध रखते है।

वह वर्ष 2000 से कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता है तथा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर पार्टी कार्य करते रहे है।

आर एस ठाकुर ने मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल का धन्यावाद किया है।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!