कर्नाटक की हिरियूर सीट पर कांग्रेस के डी. सुधाकर जीते। हिमाचल से युवा कांग्रेस नेता का चुनाव प्रचार में योगदान।

कर्नाटक की हिरियूर सीट पर कांग्रेस के डी. सुधाकर जीते। हिमाचल से युवा कांग्रेस नेता का चुनाव प्रचार में योगदान

 

बाघल टाइम्स

शिमला  ब्यूरो (14 म ई ) कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिए गत 10 मई को विधानसभा चुनाव हुए थे। 13 मई को आए चुनाव परिणामों मे कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर ने बीजेपी प्रत्याशी के. पूर्णिमा को 30222 मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। डी. सुधाकर को 92050 वोट पडे़ जबकि के. पूर्णिमा 61728 वोट पडे़। कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस से , सचिव अमित पठानिया को मुख्य संयोजक व् हिमाचल युवा कांग्रेस से प्रदेश सचिव शशिकांत को चुनाव प्रभारी ,हिरियूर विधानसभा में नियुक्त किया था।

 

हिमाचल से लगभग 2000 किलोमीटर दूर कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा में जाकर युवा नेताओं ने एक महीने से अधिक समय तक कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव कंपेन चलाकर चुनाव प्रचार किया था। 13 मई को जब चुनाव नतीजे आए और हिरियूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर जीत गए तो युवा नेता अमित पठानिआ व् शशि कांत ने कहा कि हिरियूर विधानसभा सीट पर उन्होंने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहां की जनता की मेहनत रंग लाई, कांग्रेस के डी. सुधाकर बीजेपी की के. पूर्णिमा से 30222 वोटों से जीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!