एस डी एम अर्की आज ग्याणा से शुरू करेंगे स्वच्छ खंड अभियान

एस डी एम अर्की आज ग्याणा से शुरू करेंगे स्वच्छ खंड अभियान

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : (15 नवम्बर) खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार द्वारा 15 नवंबर से ग्राम पंचायत ग्याणा  में स्वच्छ खंड अभियान शुरू किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आगाज एसडीएम अर्की निशांत तोमर द्वारा  किया जाएगा।

अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, महिला मंडल, युवक मंडल व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। इस अभियान में विकास खंड कार्यालय से भी खंड विकास अधिकारी समेत टीम प्रत्येक पंचायत में सफाई करेंगे। जो भी एकत्रित कचरा होगा वो कुनिहार में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में भेजा जाएगा।

अपशिष्ट एकत्रीकरण हेतु प्रत्येक पंचायत में महिलाओं के ग्राम संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनका सहयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात अगले माह से हर घर, दुकान, सरकारी व निजी संस्थानों से नियमित रूप से अपशिष्ट एकत्रित किया जाएगा, जिसमें अंबुजा सीमेंट द्वारा भी इसके निपटारे हेतु सहयोग दिया जाएगा। ये अभियान डोर टू डोर अपशिष्ट एकत्रीकरण के प्रति कुनिहार विकास खंड के लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु आरंभ किया गया है। गियाना के बाद, कशलोग, सेवड़ा चंडी, मांगू और संघोई में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!