एचएएस कुलवंत सिंह पोटन ने संभाला बीडीओ कुनिहार का पदभार

एचएएस कुलवंत सिंह पोटन ने संभाला खण्ड विकास कुनिहार का पदभार

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो (22 जून) वीरवार को खंड विकास कार्यालय कुनिहार में (एचए एस)कुलवंत सिंह पोटन ने नए खंड विकास अधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाला। उन्होने ने कहा कि वह कुनिहार ब्लॉक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर देंगे ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल सके। 

 

इसके साथ वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाने का प्रयास करेंगे।

 

 

उन्होंने सभी प्रधान ,उपप्रधान, बीडीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य, वार्ड मेंबर व कार्यालय स्टाफ से सहयोग की अपील 

 

 

 

बात दें कि कुलवंत सिंह पोटन 2021 बैच के एच ए एस हैं। खंड विकास अधिकारी के तौर पर निचार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इससे पूर्व प्रधान परिषद कुनिहार के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में सभी प्रधानों ने शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। 

 

इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री,योगेश गौतम भूमति,हरिराम वर्मा साईं, ओम प्रकाश चईधार,सुनीता गर्ग पलोग, उर्मिला बातल, बलविंदर कौर कोठी,यशवंत ठाकुर पलानिया, प्रेम चोपड़ा हनुमान बड़ोग, अंजू जगोता मेटरनी, उर्मिला चम्याल,पूनम पट्टा,निशा कुंहर ,राकेश ठाकुर कुनिहार, सुरेंद्र मान, सुमित्रा समोग, आशीष बलेरा, उर्मिला मांगल, ललिता बैरल व उपप्रधान हाट कोट रोहित जोशी आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!