एचआरटीसी कर्मचारियों की मासिक पैन्शन का स्थाई समाधान करे सरकार :संघ

एचआरटीसी कर्मचारियों की मासिक पैन्शन का स्थाई समाधान करे सरकार : संघ

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (05 जुलाई)भारतीय राज्य पैन्शनर संघ अर्की इकाई की बैठक अध्यक्ष देवी रूप अत्री की अध्यक्षता मे लोनिवी अर्की के विश्राम गृह संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश महासंघ के महामंत्री इन्दर पाल शर्मा तथा जिला अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक मे विभिन्न वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किये। इन्दर पाल शर्मा ने संघ की राज्य स्तर पर हुई बैठको के बारे मे विस्तार से अवगत कराया। इस मौके पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से पैन्शनरो के नये वेतनमान की बकाया राशि व 8% मंहगाई राहत की किश्तों का भुगतान किये जाने,वर्ष 2016के बाद सेवा निवृत कर्मचारियो के वेतन मान का निर्धारण कर सभी देय राशि का भुगतान किये जाने की मांग की गई।

 

इसके अलावा पथ परिवहन के सेवा निवृत कर्मचारियो की मासिक पैन्शन का स्थाई समाधान किये जाने का मुद्दा छाया रहा।

 

बैठक में सरकार से गत वर्ष जेसीसी की बैठक मे हुये निर्णयो को लागू करने तथा बैठक बुलाये जाने की मांग की गई। 

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के,सी,शर्मा जिला सचिव ओम प्रकाश गर्ग, अर्की इकाई महासचिव रती राम, रवींद्र शर्मा, हरिदास, प्रेम शर्मा, जीत राम ,पदमदेव,लेख राम,मुक्तयार सिंह, चेत राम,बालक राम सहित दर्जनों पैन्शनरों ने भाग लिया।   

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!