
बाघल टाइम्स
कुनिहार ब्यूरो (15जुलाई) वीरवार (आज) को भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की कार्यसमिति की बैठक कुनिहार स्थित शिव गुफा परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजन विशेष रुप से उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल विधायक परमजीत पम्मी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूट पूर्व विधायक के एल ठाकुर डॉक्टर राजेश कश्यप जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर उपाध्यक्षा कमलेश पवार जिला उपाध्यक्ष राजेश महाजन हेमराज गौतम महामंत्री अमर सिंह परिहार नंदराम कश्यप जिला मीडिया प्रभारी हरवंश पटियाल जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा सचिव सुरेश जोशी राकेश गौतम पांचों मंडलों के अध्यक्ष मदन ठाकुर बलवीर ठाकुर बलदेव सिंह कपूर सिंह देवेंद्र कुमार उपाध्याय महामंत्री जिला मोर्चों के अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयंत शर्मा ओम प्रकाश गांधी जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष आशुतोष ने मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया अपने स्वागत भाषण में उन्होंने प्रदेश संगठन के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप सोलन जिला के सभी पदाधिकारियों और पांचों मंडलों के अध्यक्षों को पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने और केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सत्र के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव सेजल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आज के अजंडे पर विस्तृत रूप से चर्चा की और उन्हें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कार्यकर्ताओं को इसके बारे में आम जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया तथा अर्की में होने वाले उपचुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया तथा आगामी वर्ष होने वाले उपचुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आवाहन किया।
भाजपा मंडल अर्की के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार और धन्यवाद किया ।
