आईजीएमसी से चमियाणा हॉस्पिटल के लिए बस सेवा की शुरु

आईजीएमसी से चमियाणा हॉस्पिटल के लिए बस सेवा की शुरु

बाघल टाइम्स

 

शिमला ब्यूरो (12 मई) हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आईजीएमसी से चमियाणा के लिए एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सुविधा सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। शुरुआत के तौर पर आईजीएमसी से चमियाणा के लिए 11 रूट शुरू किए गए हैं। 

 

बता दें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से मरीजों का भार कम करने के लिए चमियाणा में सुपर स्पेशलिटी वार्ड की शुरुआत की गई है। यहां से मरीजों और तीमारदारों को आने जाने के लिए अब तक बस सुविधा नहीं थी लेकिन अब आज से आईजीएमसी से चमियाणा जाने के लिए एचआरटीसी बस की शुरुआत कर दी गई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!