आईजीएमसी शिमला के 171 डॉक्टर्स डेढ़ महीने तक क्यों रहेंगे छुट्टी पर? पड़ें पूरी खबर

आईजीएमसी शिमला के 171 डॉक्टर्स डेढ़ महीने तक  रहेंगे छुट्टी पर

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (30जनवरी) आईजीएमसी शिमला के 171 डॉक्टर्स डेढ़ महीने तक छुट्टी पर रहेंगे।  आईजीएमसी के ये डॉक्टर आज यानी मंगलवार से दूसरे हाफ के लिए अवकाश पर जाएंगे। करीब 36 विभागों के 171 डॉक्टर नौ मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। हालांकि, दूसरी ओर पहले हाफ में छुट्टियों पर गए डॉक्टर्स मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आएंगे और अन्य चिकित्सकों की जगह काम संभालेंगे। 

 

लेकिन इन डॉक्टरों के अवकाश पर रहने के कारण मरीज परेशान हो सकते हैं। क्योंकि अब तक मरीज जिन  डॉक्टरों से मरीज उपचार करवा रहे थे, वो आज से नहीं मिलेंगे। बता दें दो चरणों में चलने वाली इन छुट्टियों में 38 दिनों तक चिकित्सक अवकाश पर रहते हैं। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!