Follow us on Social Media

अर्की मे भारी बारिश से कितने पशुओं की हुई मौत, और क्या हुआ नुकसान पड़े यँहा पूरी खबर
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (11जुलाई) उपमंडलाधिकारी नागरिक यादविंद्र पाल ने प्रेस के नाम जारी एक ब्यान मे कहा है कि गत पिछले चार दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण उपमण्डल अर्को में व्यापत तौर विभिन्न सड़को, सिचाई व पेयजल योजनाओं, मकानों, गौशालाओं, डंगे, खेतों व पशुधन का नुकसान हुआ है। गांव वाहवां (बाड़ी) में भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए पूरे गांव को खाली करवा दिया गया व 80 विस्थापित लोगों के रहने व भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय वणियां देवी, कुनिहार में की गई।
इसके अतिरिक्त गांव जावला, पटवार वृत मान में एक परिवार के 6 लोगों को भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रधान के आवास में रहने की व्यवस्था की गई है। इस वर्षा के कारण अभी तक 55 कच्चे मकानों 21 पक्के मकानों 45 गौशालाओं को नुक्सान पहुंचा है। इसी दौरान 5 पशुओं की मृत्यु हई है। प्रभावित लोगों को अभी तक 1 लाख 45 हजार रू० की राशी तुरंत राहत के रूप में प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावितों को 8 तिरपाल भी वितरित किए गए है। क्षति प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने की प्रकिया जारी है।