अर्की में पांच दिवसीय प्री प्राइमरी ट्रेनिंग कार्यशाला का हुआ समापन 

पांच दिवसीय प्री प्राइमरी ट्रेनिंग कार्यशाला का हुआ समापन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (23 जनवरी) सोमवार को बीआरसी सभागार अर्की में पांच दिवसीय प्री प्राइमरी ट्रेनिंग कार्यशाला का समापन हुआ इस अवसर पर डाईट प्रधानाचार्य एवं परियोजना अधिकारी डॉ शिव कुमार शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

जानकारी देते हुए बीआरसी प्राइमरी देवेंद्र कौशिक ने बताया कि कार्यशाला में अर्की और धुन्दन शिक्षा खंड के विभिन्न प्राथमिक पाठशालाओं से 41 अध्यापकों ने भाग लिया। स्रोत व्यक्ति के रूप में जिला स्तरीय स्रोत व्यक्ति दीपक सुमन राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानन ,प्रथम एनजीवो से विनोद कुमार और दीक्षा ने भाग लिया।

 

कौशिक ने कहा कि यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान तथा डाईट सोलन के सौजन्य से स्टार प्रोजेक्ट के तहत सभी प्री प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया । इस प्रशिक्षण शिविर में प्री प्राइमरी में बच्चों का नामांकन तथा उनको किस प्रकार से खेल खेल में व अन्य तकनीकी माध्यमों व एक्टिविटी बेस्ड तरीकों से पढ़ाने की विधियां बताई गई। कार्यशाला के अंतिम दिवस पर प्रतिभागियो ने शिक्षण अधिगम सामग्री भी बनाई जिसकी प्रदर्शनी प्रशिक्षण के दौरान लगाई गई।

इस मौके पर बीआरसी अप्पर प्राइमरी एल आर ठाकुर ,डाईट सोलन से समन्वयक प्री प्राइमरी विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!