अर्की भाजपा घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों का करेगी प्रचार-प्रसार।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 14 अक्तूबर ) भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा अर्की में रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा में मोर्चो के संयोजक पुरूषोतम गुलेरिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं। उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाना है और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
इसकी अतिरिक्त कार्यशाला में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, मण्डल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम, रामचंद्र पाल, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, सावित्री कश्यप, सुरेश जोशी, हीरा पाल, अनूप चौहान, दिलीप पाल, उर्मिल शर्मा, नवीन गुप्ता, वेद प्रकाश, भावना गुप्ता, सरस्वती, भोपाल सिंह, देवराज, विजय सिंह, मनी राम, संदीप गुप्ता, विनती मुकल, कांता देवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।