अर्की के सुखराम ने राज्य स्तरीय मैराथन में हासिल किया रजत पदक। 

अर्की के सुखराम ने राज्य स्तरीय मैराथन में हासिल किया रजत पदक। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 26 मार्च ) अर्की उपमंडल के बनिया देवी गांव के सुखराम शर्मा ने सुंदर नगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में रजत पदक और 3100 की ईनामी राशि जीती।

इस प्रतियोगिता में लगभग 600 धावकों ने भाग लिया।

मंडी के तुलसी राजपूत ने प्रथम स्थान, अर्की के सुखराम शर्मा ने द्वितीय स्थान, सुंदर नगर के अमर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अपनी इस जीत का श्रेय सुखराम शर्मा ने परिवार जनों, कोच मैडम ज्योति पठानिया और विशेषकर माता बनिया देवी के आशीर्वाद को दिया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!