अर्की के सुखराम ने राज्य स्तरीय नलवाडी़ मेले के मैराथन में जीता गोल्ड मेडल

अर्की के सुखराम ने राज्य स्तरीय नलवाडी़ मेले के मैराथन में जीता गोल्ड मेडल

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो ( 25 मार्च ) अर्की उपमंडल के बनिया देवी (बखालग) गांव के सुखराम ने गोल्ड मेडल जीतकर इलाके का गौरव बढ़ाया है।

बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता में सुख राम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं नेर चौक मंडी के तुलसी राजपूत ने दूसरा स्थान, सुंदरनगर के अमर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

सुख राम शर्मा वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुन्ही में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते है।

उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने परिवार व एथलेटिक्स कोच ज्योति पठानिया तथा वन दूर्गा  माँ बनिया देवी के आशीर्वाद को दिया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!