अर्की के साई पंचायत में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान रैली

अर्की के साई पंचायत में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान रैली।

बाघल टाइम्स



जयनगर ब्यूरो : ( 09 दिसंबर ) शनिवार को अर्की उप मंडल की साई पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन समूह की महिलाओं ने ‘राष्ट्रीय अभियान नई चेतना’ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ मेन रोड़, साई मार्केट में एक रैली निकाली गई।

इस रैली में ब्लाक एफ.एल.सी.आर.पी. सुनीता देवी , ग्राम संगठन मातृ शक्ति समूह प्रधान ऊमा देवी, उप प्रधान पवना देवी सहित अन्य महिला सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, पूर्व उप-प्रधान नरसिंह दास, वार्ड सदस्य, कांता देवी, कमलेश कुमार, श्याम लाल आदि स्थानीय लोगों ने भी रैली में भाग लिया।

 

इस अभियान में बाल विवाह, घरेलू हिंसा का विरोध व बेटियों को सम्मान दिलाना आदि के बारे में नारे लगाकर रैली का संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!