अर्की के बागा में 01 मई को होगा महा दंगल, विधायक संजय अवस्थी होंगे मुख्यतिथि

अर्की के बागा में 01मई को होगा महादंगल, विधायक संजय अवस्थी होंगे मुख्यतिथि। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 29 अप्रैल ) अर्की उपमंडल के बागा (मांगल) में खेलकूद एवं दंगल समिति बागा द्वारा 01 मई को महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है।

दंगल समिति द्वारा इस बार अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती करवाई जा रही है। जिसमें क्रमशः 90, 78, 67 किलोग्राम भार वाले पहलवान कुश्ती करेंगे।

इसी तरह पहलवान के भार के अनुसार माली व ईनाम राशि भी तय की गई है। जिसमें 90 किलोग्राम भार वर्ग में पहला ईनाम 61,000 रुपये व दूसरा ईनाम 41,000 रुपये रखा गया है। इसी तरह सेमीफाइनल में 17000X2, क्वार्टर फाइनल में 12000X4, फ्री क्वार्टर फाइनल में 6000X8 का ईनाम दिया जाएगा। अन्य भार वर्गों में पहलवानों को अलग-अलग ईनाम राशि तय की गई है। 

दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों का भार 01 मई सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक ही होगा।

जो पहलवान 30 अप्रैल को आएंगे उनके रहने व खाने का प्रबंध दंगल समिति द्वारा किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए 9805289611, 9805121528 पर संपर्क किया जा सकता है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!