अर्की के बपडोण का व्यक्ति अफीम के 1190 पौधे सहित गिरफ्तार।

image

15 May 2021

बाघल टाइम्स

अर्की

अर्की पुलिस द्वारा नशा खोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी निजी भूमी में अफीम की खेती के आरोप में 1190 पौधों के साथ धर दबोचा है। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बपड़ोण गांव के एक व्यक्ति ने अपनी करीब एक बिस्वा निजी भूमी में अफीम के पौधों लगा रखे थे। शनिवार को स्थानीय पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तथा एस एच ओ ओम प्रकाश शर्मा ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति को अफीम के करीब 1190 पौधे की खेती करने के आरोप में गिरफतार किया है !
डीएसपी प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने घर के पास खेतों में अफीम के 1190 पौधे लगा रखे थे। जिसे गिरफरतार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कल (रविवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!