अर्की के दानोघाट में वर्षा शालिका का निर्माण कार्य शुरू

अर्की के दानोघाट में वर्षा शालिका का निर्माण कार्य शुरू। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 01 फरवरी ) अर्की उपमंडल की दानोघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले सुखन सुराइला शमशान घाट में आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वर्षा शालिका का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

यह सराहनीय कार्य दानी सज्जनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से साकार हो रहा है।

इस पुनीत कार्य में दो मुख्य दानी सज्जनों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्षा शालिका के निर्माण का बीड़ा उठाया है।

इस जनहित कार्य में शील मोड़ से राकेश तथा दाड़लाघाट के रछाखड़ा से नरेश ने शुरू करवाया है।

इसके अतिरिक्त सुराइला एवं सुखन गांव के ग्रामीणों ने भी सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस कार्य में सहयोग प्रदान किया है, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्तम उदाहरण है।

वर्षा शालिका के निर्माण से शमशान घाट में अंतिम संस्कार के समय लोगों को वर्षा एवं धूप से राहत मिलेगी और यह सुविधा भविष्य में सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

आज से विधिवत रूप से शमशान घाट परिसर में वर्षा शालिका के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो चुका है। पंचायत एवं ग्रामीणों ने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।

इस पुनीत कार्य मे नरेश, राकेश, रामस्वरूप, मंसाराम, जगदीश, मस्तराम, मदन, कपिल, अर्जुन, मनसाराम, सौरभ, मुकेश, खेमराज, पवन आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!