अर्की के तनसेटा में क्वांटो कार चोरी, 25 वर्षीय युवक कार समेत गिरफ्तार

अर्की के तनसेटा में क्वांटो कार चोरी, 25 वर्षीय  युवक कार समेत गिरफ्तार

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 02 अगस्त ) उपमंडल की ग्राम पंचायत बडोग के तनसेटा गांव के सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके पास एक क्वांटो गाड़ी नंबर सीएच-01 ए क्यू-8707 है जिसे उन्होंने अपने घर के उपर बनी पार्किंग में खड़ी कर रखा थी जिसकी चाबी उनके पास ही थी।

बीते 01 जुलाई को सुबह जब वह सोकर उठा तो उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी नहीं थी जिस पर उन्होंने अपनी गाड़ी की तलाश आसपास के क्षेत्रों में भी की परन्तु कहीं पर भी न मिली। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनकी उपरोक्त गाड़ी को कोई शरारती तत्व बीते 31 जुलाई रात्रि-01 अगस्त को चोरी करके ले गया है। उन्होंने चोरी हुई गाड़ी की कीमत लगभग 5,00,000 बताई। जिस पर पुलिस थाना अर्की में यह मामला दर्ज कर लिया गया।

 

पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गाड़ी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई तथा तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार  निवासी गांव तनसेटा डाकघर जोबड़ी तहसील अर्की जिला (सोलन) आयु 25 साल को बीते 01 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से चोरी हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया।आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!