अर्की की बेटी मिताली ने नीट-यूजी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

अर्की की बेटी मिताली ने नीट-यूजी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो(14 अगस्त) अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत चम्यावल के गांव सैंज की  मिताली  ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में 97 प्रतिशत अंको के साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मिताली के  पिता  चिन्तामणि सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं जबकि माता गृहणी है। 

पिता चिन्तामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह में आयोजित परीक्षा में मिताली ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रदेश के प्रतिष्ठित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय आईजीएमसी, शिमला में एमबीबीएस की सीट पाई है।

 

उन्होंने बताया कि मिताली बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। और  लक्ष्य को पाने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और  कड़ी मेहनत की। मिताली की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि क्षेत्र की सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 उधर मिताली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!