अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे अर्की


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (5 अगस्त) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज अर्की में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यहां होने वाले उप चुनाव हर से पूर्व पार्टी की चुनाव तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में करीब 700 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इस क्षेत्र के उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का एक विशेष और अहम योगदान है,जिसे कभी नही भुलाया जा सकता।
संजय दत्त ने कहा कि इस क्षेत्र में वीरभद्र सिंह के उत्तराधिकारी के तौर पर जिस भी पार्टी प्रत्याशी को आलाकमान चुनाव मैदान में उतारता है,उसकी जीत के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा।उन्होंने कहा कि चूंकि यह उप चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है,इसलिए इसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पार्टी की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया,उसे हमें बरकरार रखना है।यही उनके लिये कांग्रेस और इस क्षेत्र के लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

image
सह प्रभारी ने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है।किसान तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है।सरकार राजनेताओं, प्रेस बंधुओ,अधिकारियों यहां तक कि जजों के फोन टेप करवा कर उनकी जासूसी कर रही है।मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था व लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाना होगा।उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और उन्होंने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बनाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे चारों उपचुनाव कांग्रेस को जीतने है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी शानदार जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।
इसके पश्चात उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उपचुनाव के बारे में चर्चा की तथा जिताऊ प्रत्याशी को लेकर भी कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी। उन्होंने राजेंद्र ठाकुर संजय अवस्थी अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित जिला परिषद सदस्य नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा पार्षदों बीडीसी सदस्यों पंचायत प्रधान और उप्रधानो को क्रमबद्ध बंद कमरे में बुलाकर उनसे चर्चा की।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार,कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर, प्रभारी प्रदीप वर्मा, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद पाल, सतीश कश्यप, सुशील ठाकुर , सोमा कौंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता,निर्मला देवी, के अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई,कांग्रेस के पंचायत प्रधान, पार्टी के कई अन्य नेता व सेंकडो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!