अंडर-14 टूर्नामेंट में लड़ोग स्कूल खो-खो का बना चैंपियन

सिनियर सकैंडरी स्कूल, सरयांज में अंडर-14 टूर्नामेंट के खो-खो में हाई स्कूल लड़ोग प्रथम स्थान पर रहा।



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  ( 09 अगस्त ) सिनियर सकैंडरी, स्कूल, सरयांज में चल रही अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगता का 08 अगस्त को समापन हो गया।
इस खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो खेल में हाई स्कूल, लडो़ग ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के लिए हाई स्कूल, लडो़ग की मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा समेत अन्य अध्यापकों ने बुधवार को पीईटी जय प्रकाश, शास्त्री भूपेंद्र कुमार तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्कूल पंहुचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्याध्यापिका ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!