लडोग स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लडोग स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 21 जू न ) शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय, लडोग में इस वर्ष के ध्येय वाक्य ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक महेंद्र ठाकुर ने विद्यालय के सभी बच्चों को योग करवाया।

उन्होंनें बच्चों को योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थय लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। योग प्रशिक्षक ने योग के जनक महर्षि पतंजलि के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा, भूपेंद्र कुमार शास्त्री, पवन कुमार, सरोज कुमारी ने भी योग किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!