रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज।

3 April 2021

बाघल टाइम्स
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत एक मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुमन कुमार पुत्र चमारु राम गांव बोई (बेरल) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 02 अप्रैल को अपने घर से कन्घर के लिए आ रहा था तो मनोज,मनु और किशोरी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ उन्होंने मारपीट की व उसे जान से मारने की धमकिया दी।पुलिस थाना बागा द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 341,323,506,34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा है कि मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!