राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में खिलाडियों का हुआ स्वागत

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में खिलाडियों का हुआ स्वागत

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (04 सितम्बर) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर  की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर अर्की ज़ोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता जो राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में आयोजित की गई उसमें विद्यालय का सराहनीय प्रदर्शन करने वाली टीम का व शारीरिक प्रवक्ता धर्म दत्त  ,और कला अध्यापक विजय कुमार  का विद्यालय परिसर में फूल मालाओं व हार पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया ।

 

 बता दें विद्यालय के खिलाडि़यों ने कुश्ती व मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल तथा कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर  ने समस्त टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम प्रभारी धर्म दत्त की का कुशल मार्गदर्शन व बच्चों की कडी मेहनत का फल है । उन्होने कहा कि समस्त टीम के खिलाडिय़ों को जिला स्तर में और ज्यादा मेहनत और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी ।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य जिसमें उप प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल , अमर सिंह वर्मा, नीलम शुक्ला, राजेश कुमार,नीलम वर्मा , अनिता बंसल, सुमन ,अनीता कौंडल, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमारी , रंजना ठाकुर,नीरज कुमार, अंजना कुमारी , संतोष शर्मा , कुलवंत सिंह ठाकुर , रुचि गुप्ता, डॉक्टर अनीता, मदन लाल शर्मा, जागृति कपिल, कमलेश प्रियंका, किरण वाला, विजय कुमार, बिमला ,मीरा, हेमंत कुमार ,निर्मला,सत्यपाल,निर्मला,ज्ञान गुप्ता व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!