युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशिकांत को मिली नई जिम्मेदारी

यूथ कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर। 

बाघल टाइम्स

शिमला  ब्यूरो (17 मई)  नेशनल यूथ कांग्रेस ने  2024 लोकसभा चुनाव की  तैयारियों के लिए अभी से ही कमर कसनी  शुरू कर दी है।  हिमाचल यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी को चुनाव संबधी तैयारियों के लिए अलग-अलग दायित्व  सौंप दिए है। जिसमें हिमाचल युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशिकांत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति  में शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश सचिव शशिकांत की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें  यह  जिम्मेदारी दी गई है।  बता दें अर्की विधान सभा क्षेत्र के बलेरा वार्ड से यह युवा बीडीसी सदस्य  हैं । शशिकांत हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हिरियूर सीट पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जहां कांग्रेस के डी.सुधाकर की जीत हुई थी।

युवा नेता ने यह जिम्मेदारी देने के लिए नेशनल यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होनें कहा कि उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व लग्न से निभाने का प्रयास करेंगे जिससे 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य पूरा हो सकें।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!