भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी : बिंदल

भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी : बिंदल



बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (13 अप्रैल) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है वो करके दिखाते है।

भाजपा के संकल्प पत्र में हर वर्ग का खयाल रखा गया है, भाजपा ज्ञान की बात करती है और हमारे संकल्प पत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला सभी वर्गो का खयाल रखा गया है।

 

उन्होंने कहा की विपक्षी नेता सिर्फ देश में डर और भ्रम फैलाना चाहते हैं। आग देश में नहीं लगी, आग तो इन विपक्षी नेताओं के दिलों मे लगी है। ये जलन इनके दिलो दिमाग में इतनी भर गई है कि ये उन्हें अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी की कारण नहीं, 130 देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम का कारण है। विपक्षी नेता ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस समय में ये लोग ऐसे छटपटाए हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया हो। कांग्रेसी नेता अगर यही कारनामे करते रहेंगे, तो ये जलन उनको इतनी जला देगी कि ये देश आगे कभी उनको मौका नहीं देगा। आज विश्व में युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता के कारण चारों तरफ एक धुंधला और आशंका का वातावरण बन गया है।

कब क्या होगा और कौनसी मुसीबत आएगी, इस डर से विश्व थरथर कांप रहा है। इस समय ऐसी परिस्थितियों के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक है। आज भाजपा भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए ही देशसेवा में लगी हुई है। अस्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत नहीं बना सकता। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। देश को शक्तिशाली, मजबूत, सामर्थ्यवान और समृद्ध निर्माण मोदी नहीं जनता का एक एक वोट बनाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!