बागा में एक मई (कल) को होगा 25 लाख का विशाल दंगल

बागा में एक मई को होगा 25 लाख का दंगल



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (30 मई) खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) व स्थानीय जनता द्वारा  01 मई  बुधवार को  दंगल का आयोजन किया जा रहा है।

 

दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान व कुश्ती दंगल के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि समिति की ओर से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में दंगल होगा।  दंगल करीब 25 लाख का होगा । ‌इस मौके पर  मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी मुख्यातिथि और बागा से समाजसेवी गणपत राम चौहान विशेष अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि दंगल में बड़ी माली के विजेता को 3 लाख रुपये, दूसरी माली के विजेता, उपविजेता दंगल समिति मांगल की ओर से होगा । 

 

इसके अलावा तीसरी माली के विजेता व उप विजेता को सदस्यों द्वारा निर्धारित राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

कुश्ती में हिमाचल के पहलवानों के लिए 75-85 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता को 25000 रुपये व उपविजेता को 20000 रुपये इनाम दिया जाएगा। दंगल से एक दिन पूर्व पहलवानों का वजन किया जाएगा। बिना वजन के कुश्ती नहीं होगी।

 

पहलवानों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था भी प्रबंध कमेटी द्वारा की जाएगी। 01 मई को दंगल 11:00 बजे शुरु कर दिया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!