प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से सुशील ठाकुर बनाये प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से सुशील ठाकुर बनाये प्रभारी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (24 जनवरी) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिए कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

प्रेस के नाम जारी एक ब्यान में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन संदीप बत्रा ने बताया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिए अर्की (चंडी) के सुशील ठाकुर को प्रभार सौंपा गया है।

 

उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

 

error: Content is protected !!