पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्का


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (10 जुलाई) मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को जिला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह ने 8 जुलाई, 2021 को प्रातः शिमला के आईजीएमसी में अंतिम सांस ली थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने 60 वर्षों से अधिक लम्बे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया और कई बार केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के दिए योगदान को राज्य के लोग सदैव याद रखेंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!