पंचायतीराज विभाग में 450 पदों पर होगी भर्ती, मनरेगा कामगारों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी : अनिरुद्ध 

पंचायतीराज विभाग में 450 पदों पर होगी भर्ती, मनरेगा कामगारों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी : अनिरुद्ध 

बाघल टाइम्स

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागों में जल्द 450 नई नौकरियों का प्रावधान किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, मनरेगा में कामगारों की ऑनलाइन हाजिरी का प्रावधान किया जाएगा

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पंचायतों की संस्कृति एवं भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश के 26 खंडों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उन्हें सस्ते दामों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पूर्व देवाशीष शेन, राजेश कुमार और डॉ भारतरय (पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट, देहरादून), डा. विवेक पठानिया नाबार्ड शिमला, जोगिंद्र चौहान जलशक्ति विभाग, डा. रविंद्र सिंह जसरोटिया, प्रत्यय जगन्नाथ , ममता ठाकुर ने भी विभिन्न योजनाओं पर जानकारी बांटी। कार्यक्रम में प्रधान सलाहकार टी एंड एफए निशा सिंह, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास डा. भावना आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

उन्होने  जल संरक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारम्परिक जल स्रोतों का संरक्षण किया जाना चाहिए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!