नगर पंचायत अर्की के उपाध्यक्ष बने पदम कौशल 

नगर पंचायत अर्की के उपाध्यक्ष बने पदम कौशल 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (17 अप्रैल) वीरवार को नगर पंचायत अर्की में उप प्रधान पद के लिए पदम् देव कौशल को निर्विरोध चुना गया नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित 5 सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद निर्मला, रुचिका गुप्ता, तथा भारती वर्मा उपस्थित रहीं जबकि दो अन्य पार्षद धर्मपाल शर्मा तथा हेमेंद्र गुप्ता नदारद रहे । 

चुनाव प्रक्रिया एसडीएम यादविंदर पॉल की अध्यक्षता में पूरी की गई। इस मौके पर साढ़े 11 बजे नामांकन पत्र दिया गया तथा साढ़े 12 बजे तक जमा करने के निर्देश दिए गए । 

 

इस दौरान केवल एक ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें अध्यक्ष अनुज गुप्ता (सदस्य वार्ड नंबर 4) ने वार्ड नंबर 2 के सदस्य पद्मदेव कौशल का नाम उपाध्यक्ष हेतु प्रस्तावित किया।जबकि वार्ड नंबर एक से निर्मला देवी ने उनके नाम का समर्थन किया । 

 

उधर एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी यादविंदर पॉल ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान सभी दस्तावेज सही पाया गये । उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नामांकन पत्र प्रस्तुत हुआ। इसके पश्चात पदम देव कौशल को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!