गौशाला में शॉट सर्कट से भड़की आग 

गौशाला में शॉट सर्कट से भड़की आग



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (22 मई) बुधवार को अर्की उपमंडल के ग्राम पंचायत दाउटी के दाती ब्राह्मणा गाँव में एक व्यक्ति की गौशाला में अचानक आग लग गई । जिस कारण गौशाला में रखा घास व इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी देते हुए दाउटी पंचायत के उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल ने बताया कि दाती ब्राह्मण गांव के संतराम की गौशाला में आज  सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई । गनिमत रही कि गौशाला में कोई भी पशु बन्धा हुआ नहीं था अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

उन्होंने बताया कि इस बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर दी है । उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की सहायता करने का आग्रह किया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!